Thursday, 16 February 2017

➨ इंटरनेट {INTERNET} के बारे में महत्व्पूर्ण जानकारी



➨ इंटरनेट {INTERNET} के बारे में महत्व्पूर्ण जानकारी

1.      विश्व का सबसे बड़ा कम्प्यूटर नेटवर्क का नाम क्या हैं? — इंटरनेट

2.     ई-मेल के जन्मदाता कौन हैं? — रे. टॉमलिंसन

3.     इंटरनेट में प्रयुक्त www  का पूरा रूप क्या है? —world wide web

4.     बर्ल्ड वाइड बेव (www) के आविष्कारक कौन हैं? — टिम वर्नर्स-ली

5.     इंटरनेट पर विश्व का प्रथम उपन्यास का नाम बताएं? — राइडिंग द बुलेट

6.     देश का प्रथम साइबर अपराध पुलिस स्टेशन कहाँ है? — कटक (ओडिशा)

7.     http का पूर्णरूप क्या है? — Hyper Text Transfer protocol

8.     भारत की पहली ऐसी पार्टी कौन-सी है, जिसने इंटरनेट पर अपनी वेबसाइट बनाई। — भारतीय जनता पार्टी

9.     वह भारतीय राज्य जिसने पहली बार इंटरनेट पर राज्य की टेलीफोन डाइरेक्टरी उपलब्ध कराई? — सिकिकम

10.गूगल, याहू, एमएसएन व रैडिफ क्या है? — इंटरनेट सर्च इंजन

11.फ्री ई-मेल सेवा हाटमेल (Hot mail) के जन्मदाता कौन हैं? — सबीर भाटिया

12.इंटरनेट का जन्मदाता किसे कहा जाता है? — विंटन जी. सर्फ

13.किस प्रणाली में इंटरनेट द्वारा व्यापार किया जाता है? — ई-कॉमर्स

14.ई-मेल का पूरा रूप क्या है? — Electronic Mail

15.वह प्रथम पत्र-पत्रिकाएं जो इंटरनेट पर उपलब्ध हुई? — द हिन्दू (पत्र) व इणिडया टूडे (पत्रिका)

16.इंटरनेट का आरंभ 1969 में किस विभाग द्वारा अर्पानेट (ARPANET–Advanced Research Project Agency Net) द्वारा किया गया? — अमेरिकी रक्षा विभाग

17.इंटरनेट का पहला सफल सॉफ्टवेयर कौन-सा है? — मोजेक (MOSAIC)

18.भारत में इंटरनेट सेवा का प्रारंभ कब हुआ? — 15 अगस्त, 1995

19.भारत में इंटरनेट उपलब्ध कराने वाली पहली कम्पनी कौन-सी हैं? — विदेश संचार निगम लि. (VDNL)

20.भारत में इंटरनेट सेवा प्रारंभ करने वाली निजी क्षेत्र की पहली कम्पनी कौन-सी है? — सत्यम इंफो वे

21.कैरियर सलाह से सम्बनिधत हिन्दी की पहली वेबसाइट कौन-सी है? — कैरियर सलाह डॉट कॉम

22.ई-कोर्ट की अवधारणा लागू करने वाला भारत का प्रथम उच्च न्यायालय कौन-सा है? — दिल्ली उच्च न्यायालय

23.आनलाइन वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा है? — गुजरात

No comments:

Post a Comment