Tuesday, 28 February 2017

➨ खेलजगत करेंट अफेयर्स फरवरी 2017 एक नज़र में


➨ खेलजगत करेंट अफेयर्स फरवरी 2017 एक नज़र में

1.     किस क्रिकेट खिलाड़ी ने एक सत्र में चंदू बोर्डे का सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा? – चेतेश्वर पुजारा

2.     किस भारतीय महिला क्रिकेटर को विश्व की नंबर-2 खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त हुआ? – मिताली राज

3.     राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में सातवां पुरुष एकल खिताब किसने जीता? – शरत कमल

4.     किस देश की क्रिकेट टीम लगातार तीन पारियों में 600 से अधिक का स्कोर बनाकर कर, दुनिया की पहली टीम बन गई? – भारत

5.     भारत ने किस देश की टीम को हराकर महिला क्रिकेट विश्व कप 2017 का क्वालीफ़ायर ख़िताब जीता? – आयरलैंड

6.     अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लैम्पार्ड का संबंध किस खेल से है? – फुटबॉल

7.     किस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को गौतम गंभीर की जगह दिल्ली वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया? – रिषभ पंत 

8.     फ्रांस के किस टेनिस खिलाड़ी ने रॉटरडैम ओपन का खिताब जीता? – जो विल्फ्रेड सोंगा

9.     वर्ष 2019 के लिए कंबाइंड निशानेबाजी विश्व कप की मेजबानी किस देश को सौंपी गयी? – भारत

10.मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल प्रतियोगिता किस शहर में आयोजित की जा रही है? – उदयपुर

11.विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में पांचवें स्थान पर कौन सी महिला खिलाड़ी है? – पीवी सिंधु

12.भारत बनाम बांग्लादेश के बीच हुए टेस्ट मैच में किसे मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया? – विराट कोहली

13.किस राज्य में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया गया? – गुजरात

14.भारत ने किस टीम को हराकर ट्वेंटी-20 नेत्रहीन विश्वकप जीता? – पाकिस्तान

15.किस खिलाड़ी ने 50 किमी पैदल चाल में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा? – संदीप कुमार

16.मेग लेनिंग आईसीसी रैंकिंग के शीर्ष 10 बल्लेबाजों में कितने स्थान पर शामिल है? – पहला

17.हाल ही में किस क्रिकेट खिलाड़ी पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है? – आंद्रे रसेल

18.दिल्ली के उस क्रिकेटर का क्या नाम है जिसने ट्वेंटी-20 फॉर्मेट में 300 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया? – मोहित अहलावत

19.केंद्र सरकार ने स्कूली बच्चों में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए किस मिशन की शुरुआत की? – मिशन XI

20.किस पाक क्रिकेटर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से से संन्यास लेने की घोषणा की? – शाहिद अफरीदी

21.किस देश ने अफ्रीकन नेशंस फुटबॉल कप 2017 का खिताब जीता है? – कैमरून

22.नई दिल्ली में फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल के शुभंकर का लोकार्पण किया गया। फीफा ने इस शुभंकर को क्या नाम दिया? – खेलियो 
23.
23.किस खिलाड़ी को लॉरेस स्पोर्ट्समैन अवार्ड-2017 प्रदान किया गया? – उसेन बोल्ट

24.वर्ष 2017 में निशानेबाजी विश्वकप कहां आयोजित किया जायेगा? – नई दिल्ली

25.भारत ने एशियाई जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता? – स्वर्ण पदक

26.किस खिलाड़ी ने लारेस विश्व पुरस्कारों में स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द इयर पुरस्कार जीता? – उसेन बोल्ट

27.किसे एशियन हॉकी फेडरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया? – अभिजीत सरकार

28.किस भारतीय खिलाड़ी की तस्वीर 'क्रिकेट की बाइबल' विजडन के कवर पेज पर हाल ही में छापी गयी? – विराट कोहली

29.हाल ही में ईरान फ्रंज बैडमिंटन पुरुष युगल का ख़िताब किसने जीता? – अर्जुन मादाथिल और रामचंद्रन श्लोक

30.एशियाई रग्बी सेवंस ट्रॉफी में भारतीय महिला टीम ने कौन सा पदक जीता? – रजत पदक