➨ जानिये, क्या है एच-1बी वीजा H-1B Visa?
अमेरिका
ने एच-1बी (H1B) वीजा लेकर नया
बिल पेश किया
है। जिससे तहत
1.30 लाख डॉलर (करीब
88 लाख रुपए) वेतन
वाली नौकरियों के
लिए ऐसा वीजा
दिया जा सकता
है। पहले इसकी
सीमा 60 हजार डॉलर
(40 लाख रुपए) थी।
जिसे करीब दोगुना
से ज्यादा किया
गया है।
जानिये, क्या है एच-1बी वीजा ?
एच-1बी
वीजा एक नॉन
इमीग्रेंट वीजा है।
एच-1बी वीजा
योजना वर्ष 1990 में लागू
की गई थी।
इसका मकसद विदेशी
वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और
टेक्नोलॉजिस्टों
को छह साल
तक अमेरिका में
रोजगार करने की
अनुमति देना था।
इस अवधि के
बाद इन लोगों
को या तो
अमेरिका छोड़ना होता
है या वहां
की स्थायी नागरिकता
लेनी होती है।
इसी के तहत
अमेरिकी कंपनियां विदेशी
टेक्नीकल एक्सपर्ट को
वीजा देकर अमेरिका
में जॉब देती
हैं। ये कंपनियां
हर साल हजारों
उम्मीदवारों को रोजगार
प्रदान करती हैं।
एच-1बी वीजा
अनुभवी विशेषज्ञ को
दिया जाता है।
इस वीजा का
इस्तेमाल भारतीय कंपनियां
जमकर करती है।
साथ ही, पति
या पत्नी में
से एक को
एच-1बी वीजा
मिलने की स्थिति
में उसके जीवनसाथी
को भी अमेरिका
में काम करने
की मंजूरी मिल
जाती है।
No comments:
Post a Comment