Saturday, 11 February 2017

➨ शावना पांड्या को नासा ने स्पेस मिशन 2018 के लिए चुना


शावना पांड्या को नासा ने स्पेस मिशन 2018 के लिए चुना

कनाडा में रहने वाली भारतीय मूल की डॉक्टर शावना पांड्या (Dr. Shawna Pandya) को नासा ने अपने 2018 के स्पेस मिशन के लिए चुना है। उनका चयन सिटिजेन साइंस एस्ट्रोनॉट (सीएसए) प्रोग्राम के तहत हुआ है। इस तरह 32 वर्षीया डॉ. शावना पांड्या अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय महिलाओं कल्पना चावला और सुनीत विलियम्स की श्रेणी में जाएंगी। मुंबई में जन्मी पांड्या ने अल्बर्टा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल से डॉक्टरी की पढ़ाई की है। उनका परिवार मुंबई से है। इस स्पेस मिशन में करीब 120 लोग हिस्सा लेंगे। इस मिशन में माइक्रोग्रेविटी में बायो-मेडिसीन और मेडिकल साइंस में शोध के अलावा फिजियोलॉजी, स्वास्थ्य और पर्यावरण प्रभाव का भी अध्ययन किया जाएगा।

मेडिकल प्रोफेशनलों से बात करने मुंबई आईं पांड्या ने सीएसए में सबसे अधिक स्कोर किया था। इसी आधार पर उनका चयन हुआ। बचपन से ही डॉक्टर और अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देखने वाली पांड्या शानदार ओपेरा गायिका भी हैं। वह ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय चैंपियन हैं। कनाडा की पहली महिला अंतरिक्षयात्री राबर्टा बोंडर से प्रेरित होकर पांड्या ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कदम रखा।


इससे पहले भारतीय मूल की कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स यह कारनामा कर चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment