Showing posts with label रेलवे परीक्षा हल प्रश्न-पत्र / Railway Solved Paper. Show all posts
Showing posts with label रेलवे परीक्षा हल प्रश्न-पत्र / Railway Solved Paper. Show all posts

Wednesday, 8 March 2017

➨ RRB NTPC {17 जनवरी 2017} का हल प्रश्न पत्र


➨ RRB NTPC {17 जनवरी 2017} का हल प्रश्न पत्र

1.     क्रांतिकारियों की संस्था अभिनव भारत का गठन किनके द्वारा किया गया था? – विनायक सावरकर

2.     एक तरल बूँद अपने कणों के आकर्षण की वजह से संकुचित हो जाती है और जितना कम हो सके उतना स्थान धेरती है। इस घटना को क्या कहा जाता है? – पृष्ठ-तनाव 

3.     किस देश ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली जी ई ओ जासूसी उपग्रह 'गाओफेन 4' का प्रक्षेपण किया? – चीन 

4.     दिसंबर 2015 में, नासा के क्यूरियोसिटी मार्स रोवन ने किसकी की मौजूदगी पाई थी। इस खोज से वैज्ञानिकों को प्राचीन नम वातावरण के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। – सिलिका 

5.     मांउट सेंट हेलेंस नामक 'सक्रिय मिश्रित ज्वालामुखी' कहाँ स्थित है? – संयुक्त राज्य अमेरिका 

6.     भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सैनिक विद्रोह के समय भारत के गवर्नर जनरल कौन थे? – लॉर्ड कैनिंग

7.     भारत में 12वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी किस राज्य ने की? – जम्मू-कश्मीर

8.     भारत के संविधान में उल्लिखित 'उच्चतम न्यायालय के (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अधिनियम, 2008 (2009 के 11)' के अनुसार भारत का सर्वोच्च न्यायालय भारत के मुख्य न्यायाधीश और अधिकतम कितने अन्य न्यायाधीशों से मिलकर बनेगा? – तीस 

9.     भारत की मेजबानी और अध्यक्षता में 15-16 अक्टूबर 2016 को 8वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ हुआ? – गोवा 

10.ऑप्टिकल फाइबर किसके सिद्धांत पर काम करता है? – पूर्ण आंतरिक परावर्तन 

11.बोम्बायला देवी लैशराम ​किस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं? – तीरंदाजी 

12.अक्टूबर 2016 में दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री संरक्षित क्षेत्र (एम.पी.ए.) किस तट पर बनाया गया था? – अंटार्कटिका 

13.​कौन-सा देश पहला कार्बन-निगेटिव देश बना है? – भूटान 

14.वर्ष 2004 में नासा ने किसका अध्ययन करने के लिए मैसेंजर अंतरिक्षयान प्रक्षेपित किया था? – बुध 

15.भारतीय रेलवे नपे रेलवे अनुसंधान केंद्रों की स्थापना हेतु किस आईआईटी के साथ दिसंबर 2015 में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ​थे? – आईआईटी मद्रास 

16.भारत का मल्टी एप्लीकेशन सोलर टेलिस्कोप (मास्ट) किस सौर वेधशाला से परिचालित किया गया था? – उदयपुर 

17.किस अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी ने एस एम ई (छोटे और मध्यम उपक्रमों) को ऑनलाइन लाभप्राप्ति के लिए प्रोत्साहित करने हेतु नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रेंयूर्शिप एंड स्माल बिजनेस डेवलपमेंट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए? – अमेजन 

18.एक खाद्य श्रृंखला में प्राथमिक उपभोक्ताओं और द्वितीयक उपभोक्ताओं में क्या अंतर है? – प्रा​थमिक उपभोक्ता केवल पौधे खाते है; द्वितीयक उपभोक्ता प्राथमिक उपभोक्ताओं को खाते हैं

19.न्यामूर्ति राजेंद्र नाथ अग्रवाल, न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल, न्यायमूर्ति मौ. शमीम और न्यायमूर्ति मनमोहन सरीन के वर्तमान लोकायुक्त कौन हैं? – न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल 

20.वायुमंडल की कौन-सी परत रेडियो संचार को संभव बनाती है? – आयनमंडल 

21.2015 में कौन-सा बैंक अपनी वेबसाइट के माध्यम से रेल टिकट बेचने के लिए भारतीय रेल के साथ जुड़ने वाला पहला बैंक था? – आईसीआईसीआई बैंक 

22.वर्ष 2015 मेें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था? – पेरिस 

23.कंप्यूटर में किसी फाइल का प्रकार किससे पहचाना जा सकता है? – फाइल एक्सटेंशन 

24.फरवरी 2016 में भारत के 73 शहरों में 'स्वच्छ सर्वेक्षण-2016' की रैंकिंग में खुले में शौच की सबसे कम घटनाएँ होने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तरीकों को व्यापक रूप से अपनाने के लिए किस शहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया? – मैसूर 

25.भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित चार पवित्र स्थानों में से एक महाबोधि मंदिर परिसर कहाँ स्थित है? – दिल्ली 

26.नीति आयोग के वर्तमान सीईओ कौन है? – अमिताभ कांत 

27.भारतीय रेल का शुभंकर कौन-सा है? – भोलू हाथी 

28.भारत के संविधान की कौन-सी अनुसूची भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचीबद्ध करती है? – पहली अनुसूची 

29.बागवानी रिपोर्ट 2015 के अनुसार, शुद्ध उत्पादन मूल्य के संदर्भ में आम का सबसे बड़ा उत्पादक भारतीय राज्य कौन-सा है? – उत्तर प्रदेश 

30.अंजता गुफा के चित्र भारत में किसके स्वर्ण युग के प्रमाण हैं? – बौद्ध धर्म 

31.पहली शताब्दी ईसा पूर्व से 7वीं शताब्दी ईस्वी के बीच विकसित गांधार कला, जो बौद्ध दृश्य कला की एक शैली है, मुख्य रूप से किस राजवंश के दौरान निखरी? – कुषाण 

32.भारत का पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम किस वर्ष अधिनियमित किया गया था? – 1986 

33.भारत के संविधान के अनुसार, उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश का स्थानांतरण एक से दूसरी जगह करने के लिए कौन अधिकृत होता है? – भारत के राष्ट्रपति 

34.इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी? – जे. जे. थॉमसन 

35.कितने भारतीय राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में समुद्र-तट आते हैं? – 9 राज्य और 5 संघ शासित प्रदेश

36.गुरु ग्रंथ साहिब, त्रिपिटक, तोरा और धम्मपद इनमें से यहूदियों की धार्मिक किताब कौन-सी है? – तोरा 

37.किस टीम ने 2015 प्रो कुश्ती लीग का खिताब जीता? – मुंबई गरुड़ा 

38.कौन-सा उपकरण बिजली के उपकरणों को वोल्टेज में अचानक होने वाले चढ़ावों से बचाने हेतु बनाया गया है? – सर्ज प्रोजेक्टर 

39.किसे सैंक्चुरी लीजेंड पुरस्कार-2015 से सम्मानित किया गया? – अशोक कुमार 

40.नंदा देवी चोटी किस भारतीय राज्य में सिथत है? – उत्तराखंड 

41.35790 किमी की ऊँचाई पर स्थित एक भू-स्थिर उपग्रह एक परिक्रमा पूरी करने में कितना समय लेता है? – 24 घंटे 

42.फ्रक्टोज, गैलेक्टोज, ग्लूकोज और मॉल्टोज इनमें से कौन मोनोसैकराइड शर्करा का प्रकार नहीं है? – मॉल्टोज 

43.कंप्यूटर के संदर्भ में जीयूआई किस का संक्षिप्त रूप है? – ग्राफिकल यूजर इंटरफेस 

44.अक्टूबर 2015 में 90 से अधिक देशों की 350 से अधिक महत्वपूर्ण जगहों को संयुक्त राष्ट्र संघ के आधिकारिक नीले रंग से प्रकाशित किया गया था। यह किस अवसर पर किया गया था? – संयुक्त राष्ट्र की 70वीं वर्षगाँठ