Tuesday, 18 April 2017

➨ भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी— 3


भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी— 3

यहां भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान (Indian Economy GK Questions) के 20 सवालों को प्रश्नोत्तरी सेट के रूप मे दिया जा रहा है। इसमें भारतीय अर्थव्यवस्था संबंधी सभी तरह के प्रश्नों को शामिल किया गया है। इस तरह प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए सभी परीक्षाओं में समान रूप से बहुउपयोगी साबित होगें।

1.     वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के नए नियम के तहत कितने करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी को गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में रखा गया? – 5 करोड़

2.     भारतीय रिजर्व बैंक ने किसे कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया हैमालविका सिन्हा

3.     असंगठित क्षेत्र के पावरलूम कामगारों के समग्र विकास हेतु केन्द्र सरकार ने किस नई योजना को लागू किया हैपावरटेक्स इण्डिया

4.     ब्लैकमनी रखने के संदेह में भारत ने स्विट्जरलैंड से कितने लोगों की अकाउंट डिटेल्स मांगी– 10

5.     भारत और ब्रिटेन ने ग्रीन एनर्जी प्रॉजेक्ट्स के लिए कितने मिलियन पौंड्स का फंड बनाने का निर्णय किया है– 240

6.     किस देश के वित्त मंत्री ने वहां की जनता की कमाई को टैक्स मुक्त कियासऊदी अरब

7.     किस कम्पनी को टक्कर देने के लिए फ्लिप्कार्ट में ईबे तथा माइक्रोसॉफ्ट ने निवेश कियाअमेज़न

8.     केन्द्र सरकार ने असम में पर्यटन क्षेत्र के विकास हेतु कितने करोड़ रूपये की मंजूरी प्रदान की? – 98 करोड़

9.     किस स्टॉक एक्सचेंज ने प्रत्येक इक्विटी ट्रेड पर ट्रांजैक्शन फीस वसूलने का निर्णय लिया हैबीएसई

10.किस देश ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष को आर्थिक मदद बंद करने का निर्णय लिया हैअमेरिका

11.भारतीय रिजर्व बैंक ने किस नए नोट को जारी करने की स्वीकृति प्रदान की– 200 रूपए 

12.भारत और बांग्लादेश की कंपनियों के मध्य कितने अरब डॉलर से अधिक मूल्य के करार किये गएनौ अरब

13.केंद्र ने किस क्षेत्र हेतु 40,000 करोड़ रुपए की एक्सप्रेसवे परियोजना की घोषणा की हैपूर्वोत्तर

14.किस बैंक ने वेल्स फ़ार्गो, जो परिसंपत्तियों द्वारा तीसरा सबसे बड़ा अमेरिकी बैंक है, के साथ समझौता किया हैएक्सिस बैंक 

15.वित्त मंत्री द्वारा कितने लाख से अधिक कैश ट्रांज़ेकशन पर रोक लगाई जाएगीतीन लाख से अधिक

16.केंद्र सरकार ने किसकी पुण्य तिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़े का आयोजन कियामहात्मा गांधी

17.कौन सा देश सौर ऊर्जा का विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक देश बनाचीन

18.सर्जिकल स्ट्राइक और सीमा पर तनाव के चलते भारत ने रक्षा उपकरणों और युद्ध सामग्री को मजबूत करने हेतु कितने करोड़ रूपए के इमरजेंसी समझौते किए गए– 20 हजार करोड़

19.किस संस्था द्वारा हाल ही में अपने लिए एक पृथक प्रवर्तन विभाग बनाये जाने की घोषणा की गयीभारतीय रिज़र्व बैंक

20.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा किस ग्रह पर पहले मिशन को भेजे जाने की योजना बनाई जा रही हैशुक्र

No comments:

Post a Comment