➨करेंट अफेयर्स दिसंबर 2016 एक नज़र में
1. जयललिता के निधन के पश्चात् किसे तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाया गया? – ओ पन्नीरसेव्लन
2. फेसबुक ने ई-वाणिज्य, खुदरा, यात्रा और वित्तीय सेवा खंडों हेतु किसे उद्योग निदेशक नियुक्त किया है? – पुलकित तिवारी
3. लाइफ लाइन एक्सप्रेस में कैंसर के इलाज के लिए कितने कोचों को जोड़ा गया हैं? – दो
4. भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय समुद्री युद्ध अभ्यास 'कोंकण 16' शुरू हुआ? – ब्रिटेन
5. चीन की सेना द्वारा किस सीमावर्ती क्षेत्र में सैन्य अभ्यास आरंभ किया गया? – अक्साई चिन
6. किस राज्य के उच्च न्यायालय ने गुर्जरों समेत पांच जातियों को दिया गया विशेष पिछड़ा वर्ग में आरक्षण रद्द किया? – राजस्थान उच्च न्यायालय
7. पद्मनाभस्वामी मंदिर हाल ही में चर्चा रहा, यह मंदिर किस राज्य में स्थित हैं? – केरल
8. केंद्र ने वर्ष 2018 तक कितने दिव्यांगों को कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है? – पांच लाख दिव्यांगों
9. पुस्तक ‘माइग्रेंट, रिफ्यूजी एंड स्टेटलेस इन साउथ एशिया’ के लेखक कौन हैं? – पार्था घोष
10. भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का 61वां महापरिनिर्वाण दिवस है। बाबा साहब की अस्थियां किस स्थान पर रखी गई थीं? – चैत्य भूमि
11. किस वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सांसद का 7 दिसम्बर 2016 को चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में निधन हो गया? – चो रामास्वामी
12. भारत और किस देश के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 14 से 21 दिसंबर 2016 तक आयोजित किया जाएगा? – रूस
13. किसे नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट का निदेशक चयनित किया गया है? – अद्वैत गड्नायक
14. किसने न्यूज़ीलैण्ड के नए प्रधानमंत्री के रूप में 12 दिसम्बर 2016 को शपथ ली? – बिल इंग्लिश
15. पहली बार महिलाओं ने प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह के अंदरूनी भाग में प्रवेश किया, इसके लिए किस महिला संगठन ने अभियान चलाया? – भूमाता ब्रिगेड
16. अमेरिका में ट्रम्प सरकार ने हाल ही में किसे अपना रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया? – जेम्स मैटिस
17. कांग्रेस पार्टी के किस पूर्व सांसद और मशहूर शायर का 3 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया? – बेकल उत्साही
18. उस एनआरआई महिला का क्या नाम है, जिसने यूके से भारत तक कार चलाकर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया? – भारुलता
19. भारतीय उपग्रह का क्या नाम है जिसे तीन स्तरीय इमेजिंग डेटा उपलब्ध कराने हेतु सोलर पैनल पर तैनात कर दिया गया? – रिसोर्ससैट-2ए
20. किस देश में भारत-अरब पार्टनरशिप कांफ्रेस-2016 आयोजित की जाएगी? – ओमान
21. पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अमेरिकी और विश्व के सबसे वृद्ध अंतरिक्ष यात्री का 95 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया, उनका क्या नाम है? – जॉन ग्लेन
22. पाकिस्तान के नये सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख को उसके पद से हटा दिया, उसके स्थान पर किसको नियुक्त किया गया? – नवीद मुख्तार
23. ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया? – सुसेन किफेल
24. किसे सीबीआई निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया? – राकेश अस्थाना
25. किसे अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया? – एमेसिंग लुईखाम
26. न्यूज़ीलैण्ड के प्रधानमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने हाल में पद से त्यागपत्र दे दिया? – जॉन की
27. किसे टाइम पर्सन ऑफ़ द इयर-2016 चुना गया? – डोनाल्ड ट्रम्प
28. नव निर्वाचित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किस व्यक्ति का आंतरिक सुरक्षा मंत्री पद हेतु चयन किया? – मरीन जनरल जॉन केली
29. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने किस पूर्व केंद्रीय गृहसचिव को दिल्ली का नया उपराज्य पाल नियुक्त किया है? – अनिल बैजल
30. कौन सा राज्य वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा? – मेघालय
31. कश्मीर का कौन सा गांव देश का पहला कैशलेस गांव बना? – लानुरा
32. किस लेखक को अपने किस उपन्यास के लिए हिंदी भाषा हेतु वर्ष 2016 साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया? – नासिरा शर्मा : पारिजात
33. भारत का खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया? – अनिल धस्माना
34. किसे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में चयनित किया गया? – जस्टिस जे एस खेहड़
35. भारत सबसे अधिक पवन ऊर्जा पैदा करने वाले देशों में किस स्थान पर है? – चौथा
36. किस देश ने बच्चों को आनुवांशिक बीमारियों से बचाने के लिए ऐतिहासिक 'थ्री पैरेंट बेबीज' पहल को मंजूरी दी? – ब्रिटेन
37. डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने हेतु केंद्रीय कैबिनेट ने किस अध्यादेश को मंजूरी दी? – पेमेंट ऑफ वेजेस
38. चेक के फॉर्मों को अंग्रेजी के अतिरिक्त किस भाषा में छापा जाएगा? – हिंदी
39. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले 'भारतीय कौशल संस्थान' की आधारशिला उत्तर प्रदेश के किस शहर में रखी? – कानपुर
40. फोर्ब्स मैगजीन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था किस नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी? – पांचवी
41. कौन टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दसवें बल्लेबाज बने? – एलिस्टर कुक
42. किस जल समझौते के रणनीतिक पहलुओं की निगरानी के लिए केंद्र सरकार ने हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन किया? – सिंधु जल समझौते
43. वर्ष 2016 का मिस वर्ल्ड खिताब किसने जीता? – स्टेफनी डेल वेल
44. किसने 24 दिसम्बर 2016 को मुंबई तट पर स्थित अरब सागर के एक द्वीप पर छत्रपति शिवाजी स्मारक की आधारशिला रखी? – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
45. भारत ने श्रीलंका को कितने रन से हराकर एशियाई क्रिकेट परिषद का अंडर 19 एशिया कप खिताब जीत लिया? – 34 रन
46. समित गोहेल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कितने साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा? – 117 साल
47. अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआइटीए) ने हाल ही में किस टेनिस स्टार को भारतीय डेविस कप टीम का कप्तान घोषित किया? – महेश भूपति
48. किस गोल्फर ने पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट का खिताब जीता? – रशीद खान
49. किस बैंक ने देहरादून में बैंकिंग लोकपाल कार्यालय खोला है? – भारतीय रिजर्व बैंक
50. मलेशिया में आयोजित किड्स गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब किसने जीता? – अर्जुन भाटी
51. किसे आईसीएफए ग्लोबल एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड प्रदान किया गया? – रतन टाटा
52. केंद्र सरकार ने किस स्तर के लोगों की रसोई गैस सिलिंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म करने की घोषणा की? – 10 लाख से ज्यादा कमाई वाले
53. आईसीसी ने किस खिलाड़ी को क्रिकेटर ऑफ इ इयर का अवॉर्ड दिया? – आर अश्विन
54. किस टीम ने वर्ष 2016 का जूनियर विश्व कप हॉकी खिताब जीता? – भारत
55. किस राज्य ने 100 प्रतिशत आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया? – हिमाचल प्रदेश
56. किस राज्य में देश का पहला कैशलेस बाजार लोगों को समर्पित किया गया? – छत्तीसगढ़
57. दो बार ग्रैमी अवार्ड विजेता ब्रिटिश के पॉपुलर पॉप सिंगर का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया? – जॉर्ज माइकल
58. किस देश ने प्रदूषण के खतरे से निपटने के लिए पर्यावरण टैक्स लगाया? – चीन
59. वर्ष 2016 का एआईएफएफ प्लेयरऑफ़ द ईयर पुरस्कार किसने जीता? – जेजे लालपेखलुआ
60. एसोचैम रिपोर्ट के अनुसार भारत के कितने करोड़ अबादी अब भी इंटरनेट से दूर है? – 95 करोड़
61. सिक्स-रेड स्नूकर का राष्ट्रीय खिताब किसने जीता? – पंकज आडवाणी
62. किसे जम्मू कश्मीर पुलिस का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया? – एस पी वैद्य
63. किस देश में विश्व की पहली सोलर पैनल सड़क बनी? – फ्रांस
64. किस स्थान पर 60 हजार वर्ग किमी के डेड जोन का पता चला? – बंगाल की खाड़ी
65. किस रोबोट ने जलवायु के आंकड़े एकत्रित करने में विश्व रिकॉर्ड बनाया? – सीफ्लोर रोबोट
66. किस देश की बस्तियों की समाप्ति के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वोट किया? – इजरायल
67. पाकिस्तान द्वारा चीन की सहायता से आरंभ किये गये तीसरे परमाणु ऊर्जा संयंत्र का क्या नाम है? – चश्मा-3
68. देश में खुले में कचरा जलाने पर हाल ही में किस संस्था ने रोक लगाई? – एनजीटी
69. केन्द्रीय चुनाव आयोग ने ऐसे कितने 'कागजी' राजनैतिक दलों को हटाया है? – 200
70. 15 दिसंबर 2016 को कौन सा दिवस मनाया गया? – अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस
71. किस राज्य में भारत-पाक सीमा पर वाघा बॉर्डर भांति दर्शन स्थल बनेगा? – गुजरात
72. वर्ष 2016 का मिस वर्ल्ड ख़िताब किसे प्राप्त हुआ? – स्टेफनी डेल
73. नदी जल विवादों के शीघ्र निपटान हेतु केंद्र सरकार ने हाल ही में क्या कदम उठाया है? – स्थायी न्यायाधिकरण के गठन हेतु मंजूरी
74. भारतीय मूल की महिला सविता वैद्यनाथन को हाल ही में अमेरिका में किस शहर की मेयर निर्वाचित किया गया? – कुपेर्टिनो सिटी
75. किस जानवर को हाल ही में विलुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में डाला गया है? – जिराफ
76. किस न्यायाधीश को पाकिस्तान के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया? – न्यायाधीश साकिब निसार
77. भारत का कौन सा पहला राज्य है जिसमें महिला पुलिस स्वयंसेवी पहल शुरू की गयी? – हरियाणा
78. जापान, रूस के मध्य आयोजित शांति समझौता शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था? – तोक्यो
79. कश्मीर के किस गांव को देश का पहला कैशलेस गांव बनने का गौरव प्राप्त हुआ? – लानुरा
80. हाल ही में किस देश ने भारतीय कपास से अघोषित प्रतिबंध हटाया? – पाकिस्तान
81. उस महिला का क्या नाम है जिन्होंने बिमारी के कारण नौ वर्ष की उम्र में अंडाशय ऊतक फ्रीज कराए और वे 24 वर्ष की उम्र में लन्दन में मां बनी? – मातरूषी
82. वाराणसी के उस गांव का क्या नाम है जो डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत पहला कैशलेस गांव बन गया? – मिसिरपुर
83. अंडमान द्वीप समूह में गंभीर चक्रवात से आम लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया, चक्रवात का क्या नाम है? – वरदाह
84. पाकिस्तान द्वारा 700 किलोमीटर मारक क्षमता वाली किस क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया? – बाबर
85. किस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिसम्बर 2016 में बनिहाल में बच्चों हेतु विशेष रूप से अब तक की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई? – जम्मू एंड कश्मीर
86. किसे वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया? – बी एस धनोआ
87. भारत का पहला एवं एशिया का सबसे लम्बा साइकिल हाइवे किस राज्य में आरंभ किया गया? – उत्तर प्रदेश
88. किस भारतीय मूल के व्यापारी को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी आर्थिक सलाहकार समिति में शामिल किया? – इंदिरा नूयी
89. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) द्वारा हाल ही में लद्दाख के किस क्षेत्र में प्राचीन कैंपिंग स्थल की खोज की गयी? – नुब्रा घाटी
90. किस खाड़ी देश द्वारा कफाला नियमों को समाप्त करने की घोषणा की गयी? – क़तर
91. वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फण्ड की रिपोर्ट के अनुसार किस क्षेत्र में 163 नई प्रजातियों को खोज की गयी? – ग्रेटर मेकोंग
92. किसे नया थल सेना प्रमुख नियुक्त किया गया? – बिपिन रावत
93. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा कितने संगठनों के संरक्षक पद से हटने का निर्णय लिया गया? – 25
94. केंद्र सरकार ने चैक के फॉर्मों को अंग्रेजी के अतिरिक्त किस भाषा में छापने के आदेश जारी किए? – हिंदी
95. राष्ट्रीय गणित दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? – 22 दिसम्बर
96. किसे संयुक्त राष्ट्र का उपमहासचिव नियुक्त किया गया? – अमीना मोहम्मद
97. भारत को खुले में शौच से मुक्त बनाने हेतु संसदीय समिति ने केंद्र सरकार को कब तक का समय आधारित किया है? – 2019
98. तुर्की में रूस के राजदूत कौन थे जिनकी एक स्तब्धकारी घटना में एक बंदूकधारी ने 19 दिसम्बर 2016 को अंकारा में गोली मारकर हत्या कर दी? – आंद्रेई कालरेव
99. ‘मट्टोली’ नामक मलयालम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले उस अभिनेता का नाम बताइए जिनका हाल ही में निधन हो गया? – जगन्नाथ वर्मा
100. किस राज्य की सरकार ने अपनी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तथा रक्षा नीति की घोषणा की? – गुजरात सरकार
101. सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गये एक निर्णय में देश के किस स्थान पर शराब की दुकानों पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया? – हाईवे पर
102. भारत की ब्राह्य खुफिया एजेंसी रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया? – अनिल धस्माना
103. भारत के उत्तर पूर्व में किस स्थान पर आयुर्वेद संस्थान का शुभारंभ किया गया? – शिलांग
104. न्यूजीलैंड में सत्तारूढ़ नेशनल पार्टी ने बिल इंग्लिश को नया प्रधान मंत्री निर्वाचित किया गया। उन्होंने किसका स्थान लिया? – जॉन की
105. तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद किसको एआईएडीएमके (AIADMK) प्रमुख नामित किया गया? – शशिकला
106. भारत में विजय दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? – 16 दिसम्बर
107. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में मुख्य बंदरगाह प्राधिकरण विधेयक, 2016 का अनुमोदन कर दिया। यह विधेयक किस का स्थान लेगा? – मुख्य बंदरगाह न्यास अधिनियम, 1963
108. किस मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम आरंभ किया गया? – आयुष मंत्रालय
109. दूरसंचार नियामक ट्राई ने सरकार से किन क्षेत्रों में प्रति माह कुछ इंटरनेट डेटा मुफ्त में मुहैया कराने की सिफारिश की? – ग्रामीण
110. किस राज्य ने 17 ओबीसी जातियों को अनुसूचित जातियों की श्रेणी में शामिल किया? – उत्तर प्रदेश
111. किस अभिनेता को वर्ष 2016 के किड्स आइकॉन के रूप में नामित किया गया? – शाहरुख खान
112. देश में राजस्थान के पहले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का क्या नाम है, जो कैशलेस होगा? – श्रीकरणपुर
113. टाइम पत्रिका ने किस भारतीय तस्वीर को 100 सबसे प्रभावशाली तस्वीरों के संकलन में शामिल किया? – महात्मा गांधी का चरखा
114. किस खिलाड़ी को वर्ष 2016 के लिए फीफा का प्लेयर ऑफ़ द इयर चयनित किया गया? – क्रिस्टियानो रोनाल्डो
115. वर्ष 2016 का एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द इयर का पुरस्कार किसने जीता? – जेजे लालपेखलुआ
No comments:
Post a Comment